Hoshiarpur में दिखा बंद का असर, 100 से ज्यादा Medical Stores रहे बंद

Edited By Sunita sarangal,Updated: 20 May, 2026 05:55 PM

medical stores closed in hoshiarpur

जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय व्यापी कैमिस्टों की हड़ताल को सभी कैमिस्टों का भारी समर्थन मिला है।

दसूहा(होशियारपुर)/टांडा(झावर, नागला/रविंद्र): ई-फार्मेसी के विरोध में आज दसूहा और आसपास के इलाकों में कम से कम 100 से ज्यादा दवा की दवा की दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। इसके अलावा ऑल इंडिया कैमिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर आज टांडा उड़मुड़ तथा इसके आसपास के गांवों में सभी कैमिस्टों की दुकानें पूरी तरह से बंद रहीं।

जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय व्यापी कैमिस्टों की हड़ताल को सभी कैमिस्टों का भारी समर्थन मिला है। समूह कैमिस्ट्स ऑनलाइन दवाई की बिक्री का भारी विरोध कर रहें हैं। हड़ताल के कारण दवाई लेने वालों को भारी परेशानी हुई। इस हड़ताल के कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

इस संबंध में मैडीकल एसोसिएशन दसूहा के प्रधान अंशुल खन्ना ने बताया कि सभी मेडिकल स्टोर मालिकों ने ई-फार्मेसी का विरोध किया है, जबकि दुकानदारों ने केंद्र और पंजाब सरकार से मांग की है कि ई-फार्मेसी से जुड़ी दवाइयों पर रोक लगाई जाए, क्योंकि अकसर मरीजों तक नकली दवाइयां पहुंच जाती हैं और मरीजों को इस वजह से काफी परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि ई-फार्मेसी की वजह से दवा व्यापारियों को भारी नुकसान हो रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!