Punjab: 4 दिन तक बंद रहेंगी 3800 मेडिकल दुकानें, लोगों से दवाइयां पहले से खरीदने की अपील
Edited By Kamini,Updated: 06 Jun, 2026 07:24 PM

लुधियाना में मेडिकल एसोसिएशन की मीटिंग के बाद एक बड़ा फैसला लिया गया है।
लुधियाना (गणेश सचिन): लुधियाना में मेडिकल एसोसिएशन की मीटिंग के बाद एक बड़ा फैसला लिया गया है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि गर्मी की छुट्टियों के कारण 12, 13, 14 और 15 जून को शहर की करीब 3800 मेडिकल दुकानें बंद रहेंगी। एसोसिएशन ने आम जनता से अपील की है कि जिन मरीजों को रोजाना दवाइयों की जरूरत होती है, वे छुट्टियों से पहले अपनी दवाइयों का इंतजाम कर लें ताकि उन्हें किसी तरह की दिक्कत न हो।
एसोसिएशन ने यह भी साफ किया कि अस्पतालों के अंदर चलने वाली मेडिकल दुकानें खुली रहेंगी। किसी भी इमरजेंसी में लोग अस्पतालों में मौजूद मेडिकल स्टोर से दवाइयां और दूसरी जरूरी हेल्थ सुविधाएं ले सकेंगे। मेडिकल एसोसिएशन ने लोगों को पहले से तैयारी करने और बेवजह आखिरी मिनट तक इंतजार न करने की सलाह दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
Related Story

Punjab : अंतरराज्यीय नशा सप्लाई गिरोह का भंडाफोड़, 5 किलो हेरोइन सहित 4 तस्कर काबू

Punjab : शहर में निगम का बड़ा एक्शन, 3 अवैध दुकानों पर चला बुल्डोजर

Punjab : मेले में गई युवती के साथ Rape, आरोपी फरार, पुलिस कर रही लगातार छापेमारी

Punjab Top-5: पढ़ें 1 बजे तक की 5 बड़ी खबरें

Punjab में फिर बढ़े Petrol Diesel के दाम, पेट्रोल 105 के पार

Ludhiana: लोगों का घरों से निकलना हुआ मुश्किल, दवाई लेने जा रही महिला को स्नेचरों ने बनाया शिकार

भीषण गर्मी में स्कूल बंद करने की बजाय बदला समय, जनता का फूटा गुस्सा

Jammu, Punjab और दिल्ली समेत कई शहरों के यात्रियों को बड़ी राहत, सुपरफास्ट समर स्पेशल ट्रेन का ऐलान

Powercut : शहर में बिजली रहेगी बंद, देखें कहीं आपका इलाका तो नहीं शामिल

Punjab: करोड़ों की जमीन घोटाले पर कोर्ट का सख्त फैसला, पटवारी और कानूनगो समेत 6 लोग दोषी