Edited By Vatika,Updated: 22 Mar, 2021 01:44 PM

रानी पैलेस में धूमधाम से चल रहे विवाह समारोह में उस समय पर हड़कंप मच गया जब पैंट कोट
मलेरकोटला: रानी पैलेस में धूमधाम से चल रहे विवाह समारोह में उस समय पर हड़कंप मच गया जब पैंट कोट पहने एक चोर दुल्हन के गहनों वाला थैला चोरी करके फ़रार हो गया। जानकारी के अनुसार मैरिज पेलेस में मलेरकोटला की एक लड़की का नाभा के लड़के के साथ विवाह समारोह चल रहा था। लड़की के पिता मोहम्मद अशरफ की तरफ से थाना सिटी -1 में दर्ज करवाए बयान मुताबिक उसकी बेटी के सोने चांदी के गहने काले रंग के थैले में डाल कर अपनी बहन को पकड़ाए हुए थे।
उसने लड़की -लड़के को शगुन डालने के समय पर गहनों वाला थैला दूल्हा-दुल्हन के पीछे रख दिया लेकिन शगुन डालने के बाद गहनों का भरा थैला गायब हो गया। मोहम्मद अशरफ मुताबिक थैले में 14 तोले सोना और 25 तोले के करीब चांदी थी। पेलैस के सी.सी.टी.वी. कैमरे में कोट पैंट वाला एक नौजवान कोट नीचे थैला छिपा कर आराम से बाहर निकलता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।