मान सरकार का बड़ा ऐलान, Video संदेश के जरिए लोगों के सामने रखी ये बात

Edited By Vatika,Updated: 22 Sep, 2022 12:23 PM

mann sarkar s big announcement

इस सत्र में स्पीकर की मंजूरी के साथ बिजली और पराली के मुद्दों पर विचार किए जाएंगे

चंडीगढ़ः भाजपा के "ऑपरेशन लोटस" के खिलाफ बुलाए गए विशेष सत्र को राज्यपाल द्वारा रद्द करने के बाद मान सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इस संबंधित एक वीडियो जारी करके मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि 27 सितंबर दिन मंगलवार को विधानसभा का सत्र बुलाया जाएगा। इस सत्र में स्पीकर की मंजूरी के साथ बिजली और पराली के मुद्दों पर विचार किए जाएंगे।


उन्होंने कहा कि गत दिवस विधानसभा के सत्र को मंजूरी देकर रद्द करने की जो घटना हुई है, यह निंदनिय है। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे तांकि जो लोगों के हकों और राज्यों के अधिकारों की रक्षा की जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटनाक्रम दौरान एक हैरानीजनक बात सामने आई है कि "ऑपरेशन लोटस" को लेकर कांग्रेस पार्टी भाजपा के साथ खड़ी दिखाई दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, अकाली और भाजपा तीनों पार्टियों स्वागत कर रही है कि सत्र रद्द हो गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस तो खुद "ऑपरेशन लोटस" से पीड़ित है और कई राज्यों में भाजपा ने कांग्रेस की सरकार को खत्म कर दिया पर फिर भी कांग्रेस पार्टी भाजपा के साथ मिली हुई है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी लोगों में से निकली हुई पार्टी है। आप के काफिले में हर रोज बढ़ावा हो रहा है। आखिर में उन्होंने कहा कि 27 सितंबर को विधानसभा का सत्र बुलाया जाएगा तांकि पंजाब सहित पूरे देश को यह संदेश जाएगा कि लोकतंत्र लोगों का है और लोकतंत्र पर कोई भी कब्जा नहीं कर सकता। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!