Edited By Kalash,Updated: 11 Apr, 2026 10:57 AM

सरहदी थाना सराय अमानत खां के अधीन आते चीमा कलां और चीमा खुर्द के 2 युवा पक्षों के बीच हुई लड़ाई में चली गोली से एक व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर प्राप्त हुई है।
सराय अमानत खां/झबाल (नरिंदर): सरहदी थाना सराय अमानत खां के अधीन आते चीमा कलां और चीमा खुर्द के 2 युवा पक्षों के बीच हुई लड़ाई में चली गोली से एक व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर प्राप्त हुई है। मृतक की पत्नी मनजीत कौर ने बताया कि गत देर रात गांव चीमा कलां और चीआं खुर्द गांव के युवकों के दो ग्रुप के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था।
लड़ाई में खूब ईंट-पत्थर चलने के बाद एक ग्रुप ने गोली चला दी, जो चीमा खुर्द के रहने वाले खजान सिंह पुत्र गुलजार सिंह को लगी। वह झगड़े की आवाज सुनकर बाहर आया और किनारे खड़ा था। इससे खजान सिंह की मौत हो गई।
दूसरी तरफ मजदूर एकता ट्रेड यूनियन के नेता सुखविंदर सिंह और डकौंदा ब्लॉक अध्यक्ष मुख्तार सिंह ने कहा कि हत्या के बाद पुलिस की ढीली कार्रवाई के कारण मृतक का शव थाने के सामने रखकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here