तरनतारन में दर्दनाक हादसा, स्कूल के बाहर छात्र की मौत से मचा कोहराम

Edited By Vatika,Updated: 18 May, 2026 01:42 PM

student died in accident

जिले के अधीन आते गांव फतेहाबाद में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूल

तरनतारन(रमन): जिले के अधीन आते गांव फतेहाबाद में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूल जा रहे 8वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब गैस सिलेंडरों से भरी एक गाड़ी ने बच्चे को कुचल दिया। घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है।

जानकारी के अनुसार मृतक छात्र की पहचान धीरज तेजपाल के रूप में हुई है, जो रोजाना की तरह सुबह स्कूल जा रहा था। बताया जा रहा है कि स्कूल से कुछ ही दूरी पर वह गैस सिलेंडरों वाली गाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बच्चे के पिता निंदर सिंह और स्कूल प्रिंसिपल ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि धीरज पढ़ाई में होशियार और बेहद शांत स्वभाव का बच्चा था। हादसे की खबर मिलते ही परिवार और स्कूल स्टाफ में शोक की लहर दौड़ गई।

घटना की सूचना मिलते ही फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!