Edited By Kamini,Updated: 22 Nov, 2021 10:50 AM

भारत-पाक बार्डर पर बी.एस.एफ. की 181 बटालियन ने 6 किलो 60 ग्राम वजन की हेरोइन के 10 पैकेट बरामद किए। जानकारी के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 30 करोड़ 30 लाख रुपए है। संपर्क करने पर बी.एस.एफ. पंजाब फ्रंटियर जनसंपर्क...
फिरोजपुर (कुमार): भारत-पाक बार्डर पर बी.एस.एफ. की 181 बटालियन ने 6 किलो 60 ग्राम वजन की हेरोइन के 10 पैकेट बरामद किए। जानकारी के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 30 करोड़ 30 लाख रुपए है। संपर्क करने पर बी.एस.एफ. पंजाब फ्रंटियर जनसंपर्क अधिकारी-सह-डी.आई.जी. ने बताया कि यह हेरोइन पाकिस्तानी तस्करों द्वारा भेजी गई है, जिसकी सप्लाई की जानी थी। बी.एस.एफ. की विजिलेंस ने खेप को पकड़ने में सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि हेरोइन के ये पैकेट बी.ओ.पी. झंगर इलाके (अबोहर सेक्टर) में पकड़े गए हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here