Edited By Kamini,Updated: 30 Jul, 2026 07:22 PM

पंजाब और जम्मू-कश्मीर की सीमा पर बसे नरोट जैमल सिंह ब्लॉक के तहत आने वाले सीमावर्ती गांव नक्कियां में विकास कार्यों की हालत बहुत खराब है। गांव की टूटी गलियों, नालियों और मुख्य सड़क के कारण लोगों को हर दिन भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया) : पंजाब और जम्मू-कश्मीर की सीमा पर बसे नरोट जैमल सिंह ब्लॉक के तहत आने वाले सीमावर्ती गांव नक्कियां में विकास कार्यों की हालत बहुत खराब है। गांव की टूटी गलियों, नालियों और मुख्य सड़क के कारण लोगों को हर दिन भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार, गांव की एक मुख्य गली का एक हिस्सा पंजाब और दूसरा हिस्सा जम्मू-कश्मीर की सीमा से लगता है। गांववालों का आरोप है कि दोनों राज्यों के प्रतिनिधि इस गली को बनाने की जिम्मेदारी को लेकर एक-दूसरे पर टालमटोल कर रहे हैं, जिसके कारण आज तक यह गली नहीं बन पाई। गली में हर समय पानी जमा रहता है और बारिश के दौरान यह स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। लोगों का कहना है कि जब बारिश होती है तो गंदा पानी घरों में घुस जाता है। नालियों की खराब हालत के कारण घरों में कीड़े और सांप भी घुस जाते हैं। गांववालों ने बताया कि पहले भी नालियों से सांप निकलने की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल है।
इसके अलावा, गांव की मेन सड़क भी काफी समय से टूटी हुई है। सरपंच का कहना है कि वह कई बार हलके के मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेताओं से मिलकर गांव के लिए ग्रांट जारी करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन दो साल पहले पंचायत बनने के बावजूद अभी तक एक भी रुपया ग्रांट के तौर पर नहीं दिया गया है। गांववालों ने पंजाब सरकार से मांग की है कि बॉर्डर के गांवों की बुनियादी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए और गलियों, नालियों और मेन सड़क का निर्माण जल्द करवाया जाए, ताकि लोगों को रोज-रोज की मुश्किलों से राहत मिल सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here