बठिंडा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान, हेरोइन, कैप्सूल व नशीली गोलियों सहित कई गिरफ्तार

Edited By Urmila,Updated: 03 Aug, 2026 05:48 PM

major police drive against drugs in bathinda

जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हेरोइन, प्रतिबंधित कैप्सूल, नशीली गोलियां और अवैध शराब बरामद की है।

बठिंडा (विजय): जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हेरोइन, प्रतिबंधित कैप्सूल, नशीली गोलियां और अवैध शराब बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में से 28 को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया।

थाना कोतवाली पुलिस ने बस स्टैंड के पास गश्त के दौरान गुरनैब सिंह निवासी गांव गोबिंदपुरा को 600 प्रतिबंधित कैप्सूल सहित गिरफ्तार किया। इसी थाना क्षेत्र में लवप्रीत सिंह निवासी गांव रोड़ी कपूरा, जिला फरीदकोट को 20 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया गया। थाना सिविल लाइन पुलिस ने कैंट रिंग रोड से करण कुमार निवासी बेअंत नगर और सुखचैन सिंह निवासी धोबियाना बस्ती को 4.21 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। वहीं सीआईए स्टाफ-2 की टीम ने सुखमनी एन्क्लेव के पास लवदीप सिंह निवासी कृष्णा कॉलोनी और लवप्रीत सिंह निवासी सुरखप्रीत रोड को 86 ग्राम हेरोइन के साथ दबोचा।

थाना थर्मल पुलिस ने कच्ची बस्ती क्षेत्र से नवदीप सिंह और कुलवीर सिंह को 1.90 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। थाना कैंट पुलिस ने पटेल नगर से अर्शदीप सिंह निवासी भुच्चो खुर्द को 2.45 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा। थाना सदर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया। इनमें अमरजीत सिंह और गुरचरण सिंह निवासी गांव बीड़ तलाब से 7.6 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जबकि गुप्त सूचना के आधार पर गांव बल्लूआणा से गुरनाम सिंह और जसवंत सिंह को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया गया। एक अन्य मामले में आकाश कुमार निवासी अहाता नियाज मोहम्मद को दो ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया। 

थाना नेहियांवाला पुलिस ने जगदेव सिंह निवासी महिमा सवाई को 75 प्रतिबंधित कैप्सूल तथा गुरप्रीत सिंह निवासी महिमा सरजा को दो ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। थाना नथाना पुलिस ने तर्सेम सिंह निवासी पूहला को 2.06 ग्राम हेरोइन, मेजर सिंह को 30 कैप्सूल तथा गगनदीप सिंह को 105 प्रतिबंधित कैप्सूल सहित काबू किया। थाना भगता भाईका पुलिस ने सुरिंदर सिंह निवासी सलाबतपुरा को 30 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया, जबकि थाना फूल पुलिस ने गांव भैरूपा की रजनी को 250 नशीली गोलियों और संदीप सिंह निवासी महिराज को दो ग्राम हेरोइन सहित पकड़ा। 

रामपुरा क्षेत्र में भी पुलिस ने कई कार्रवाई करते हुए गुरप्रीत सिंह, बलौर सिंह, सुरिंदर सिंह, चंदन शर्मा और गुरविंदर सिंह को अलग-अलग मामलों में हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना बालियांवाली, कोटफत्ता, मौड़, तलवंडी साबो, रामा मंडी, संगत और नंदगढ़ पुलिस ने भी विभिन्न मामलों में आरोपियों को नशीले पदार्थों और प्रतिबंधित कैप्सूलों सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट व अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!