बड़ी वारदात: गोली मार कर किया महिला का कत्ल

Edited By Sunita sarangal,Updated: 22 Apr, 2021 12:14 PM

major incident woman shot and killed

लोगों ने महिला की लाश देखते ही तुरंत पुलिस को सूचना दी। मृतका की पहचान.......

टांडा उड़मुड़(वरिंदर पंडित): टांडा होशियारपुर रोड पर खेतों के नजदीक एक महिला का गोली मार कत्ल करने की खबर मिली है। लोगों ने महिला की लाश देखते ही तुरंत पुलिस को सूचना दी। मृतका की पहचान मनप्रीत कौर निवासी गांव खडियाला सेणियां के रूप में हुई है। 

PunjabKesari, Major incident: Woman shot and killed

जानकारी के अनुसार टांडा होशियारपुर रोड पर अड्डा सीकरी के नजदीक गांव बूरे राजपूतां के नजदीकी खेतों से एक महिला की लाश मिली, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी के अनुसार मृतका की लाश पर गोली के निशान पाए गए हैं। इसलिए कहा जा रहा है कि शायद उसका कत्ल गोली मार कर किया गया है। ये भी बताया जा रहा है कि उसका मेट्रीमोनियल झगड़ा भी चल रहा था। बुल्लोवाल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाश को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!