Edited By Kalash,Updated: 19 May, 2026 03:36 PM

शहर की न्यू लाल बाग कॉलोनी में PG में रहने वाले सरकारी मेडिकल कॉलेज पटियाला के सेकंड ईयर के स्टूडेंट की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई।
पटियाला (बलजिंदर): शहर की न्यू लाल बाग कॉलोनी में PG में रहने वाले सरकारी मेडिकल कॉलेज पटियाला के सेकंड ईयर के स्टूडेंट की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बरेटा मानसा के रहने वाले कमल मित्तल के तौर पर हुई।
घटना की सूचना मिलने के बाद SHO इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह बराड़ और पुलिस पार्टी मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक कमल मित्तल सुबह का फोन नहीं उठा रहा था। जब परिवार ने आकर देखा तो उसकी खून से लथपथ बॉडी फर्श पर पड़ी थी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने आस-पास के CCTV कैमरे चेक करने शुरू किए, जिसमें पता चला कि एक व्यक्ति खून से लथपथ हालत में जा रहा था।

मिली जानकारी के मुताबिक इस PG में करीब चार विद्यार्थी रहते थे। कमल मित्तल की गर्दन पर तीन वार किए गए थे जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बाकी सभी विंग की मदद से जांच तेज कर दी है। परिवार ने मांग की कि उन्हें इनसाफ मिले और हत्यारे को ढूंढकर सख्त से सख्त सजा दी जाए। परिवार का आरोप है कि इस वारदात को उनके बेटे के बचपन के दोस्त ने ही अंजाम दिया है जो कि उस रात उसके घर पर ही रुका था। इसके बाद पुलिस ने दोस्त मोहित वर्मा के खिलाफ हत्या के आरोप में FIR दर्ज की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here