Edited By Kamini,Updated: 18 Dec, 2025 03:57 PM

पॉश इलाके में दिन दिहाड़े बड़ी घटना सामने आई है।
गुरदासपुर (विनोद): पॉश इलाके में दिन दिहाड़े बड़ी घटना सामने आई है। इस दौरान घटना को अंजाम देने आए लुटेरों से एक महिला भिड़ गई। इसके बावजूद लुटेरे महिला का पर्स छीनकर भाग गए। गत देर शाम गुरदासपुर शहर में आर.टी.ओ. कार्यालय से सटी एक गली में पैदल जा रही एक महिला से मोटर साइकिल सवार 2 नकाबपोश लुटेरों ने उसका पर्स छीन लिया।
महिला ने लुटेरों का डट कर मुकाबला भी किया परंतु लुटेरे उसे धक्का मारकर गिरा कर उसका पर्स छीन कर भागने में सफल हो गए। इस गली में आर.टी.ओ. कार्यालय के अतिरिक्त एक सुविधा केन्द्र तथा जिला लाईब्रेरी भी स्थापित है। लुटेरों की हिम्मत का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि यह जिस इलाके में घटना हुई वह शहर का पॉश इलाका है। यहां पर हाई सिक्योरिटी रहती है। वहीं ये गली जिला व सैशन जज तथा जिलाधीश की रिहायश के बैक साइड पर पड़ती है।

जानकारी के मुताबिक, पर्स में करीब 3000 रुपए नकदी थी। हालांकि, इस दौरान महिला ने हिम्मत दिखाई और लुटेरों से लड़ने की कोशिश की और उनसे भिड़ भी गई, जिसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पास से गुजर रही एक अन्य महिला भी इस महिला कर मदद के लिए आगे आती दिखाई दे रही है। लेकिन फिर भी लुटेरे महिला को धक्का देकर, उसका पर्स छीनकर भागने में कामयाब हो गए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here