कांग्रेस को झटका! कौंसलर सहित अन्य ने छोड़ा हाथ, BJP में हुए शामिल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 10 May, 2026 08:50 PM

major blow to congress congress councilor and others join bjp

नयागांव म्यूनिसिपल कौंसिल में कांग्रेस पार्टी के कौंसलर सुशील कुमार शर्मा और प्रमुख समाजसेवी सर्वण सिंगला शनिवार को भाजपा पंजाब के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अगुवाई में चंडीगढ़ स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी में...

जालंधर : नयागांव म्यूनिसिपल कौंसिल में कांग्रेस पार्टी के कौंसलर सुशील कुमार शर्मा और प्रमुख समाजसेवी सर्वण सिंगला शनिवार को भाजपा पंजाब के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अगुवाई में चंडीगढ़ स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

इस मौके पर भाजपा पंजाब के प्रदेश मीडिया प्रमुख विनीत जोशी, मोहाली जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ठ, नयागांव सर्कल अध्यक्ष भूपिंदर “भुप्पी” और कौंसलर सुरिंदर कोशिश बब्बल भी मौजूद रहे। उनके साथ कई प्रमुख स्थानीय नेता और समर्थक भी भाजपा में शामिल हुए, जिनमें राजेश गुज्जर, राज कुमार गुज्जर, कुलदीप सिंह, जसपाल जस्सी, राघव शर्मा, परवीन छाबड़ा, सुनील गोयल और राहुल जिंदल शामिल हैं।

भाजपा में शामिल होने के बाद सुशील कुमार शर्मा और सर्वण सिंगला ने कहा कि 21 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में सरकार चला रही पार्टी का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की समाज के हर वर्ग के लिए विकासमुखी नीतियों के कारण भाजपा को लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने का जनादेश मिला है। सुशील कुमार शर्मा ने कहा कि नयागांव नगर कौंसिल भाजपा की बनेगी, जो नयागांव और काउंसिल के चहुंमुखी विकास को सुनिश्चित करेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!