जेल में मजीठिया की जान को खतरा, अकाली दल ने राज्यपाल से मुलाकात कर जताई आशंका

Edited By Vatika,Updated: 09 Jun, 2022 09:55 AM

majithia s life threatened in jail

जेल में बंद पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की जान को खतरा हो सकता है।

चंडीगढ़(अश्वनी कुमार): जेल में बंद पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की जान को खतरा हो सकता है। यह आशंका बिक्रम मजीठिया की पत्नी व मजीठा की विधायक गनीव कौर मजीठिया और सांसद एवं बहन हरसिमरत कौर बादल ने जताई है। इसी सिलसिले में शिअद के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात की और स्थिति के बारे में अवगत करवाया। 

शिअद नेता गुलजार सिंह रणीके, शरणजीत सिंह ढिल्लों, मनप्रीत अयाली सहित वरिष्ठ अकाली नेताओं ने राज्यपाल को पुलिस अधिकारी हरप्रीत सिद्धू को ए.डी.जी.पी. के अतिरिक्त प्रभार से तुरंत हटाने की अपील की। राजभवन के बाहर बातचीत करते हुए हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि हरप्रीत सिद्धू के ए.डी.जी.पी. जेल के रहते मेरे भाई बिक्रम सिंह मजीठिया का जीवन जेल में सुरक्षित नहीं है। पुलिस अधिकारी उनके भाई को नुक्सान पहुंचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। 

उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज करवाया जा सकता है या उनकी जान को नुक्सान पहुंचाया जा सकता है। गनीव मजीठिया ने गवर्नर से हस्तक्षेप करने और अपने परिवार के लिए न्याय सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सिद्धू को जेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार इसलिए दिया गया है ताकि वह मजीठिया के खिलाफ और झूठे सबूत तैयार कर सके। मजीठिया से जेल में अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!