नशीली दवाई से बेहोश कर महंत ने व्यक्ति का गुप्तांग काटा

Edited By Vaneet,Updated: 08 Jul, 2020 10:40 AM

mahant cut the person genitals

बठिंडा-डबवाली राष्ट्रीय मार्ग पर गांव गुरूसर सैणेवाला में महंत द्वारा रोटी में कोई नशीली वस्तु मि....

संगत मंडी(मनजीत):  बठिंडा-डबवाली राष्ट्रीय मार्ग पर गांव गुरूसर सैणेवाला में महंत द्वारा रोटी में कोई नशीली वस्तु मिलाकर बेहोश कर व्यक्ति का गुप्तांग काटकर जान से मारने की धमकियां देने का मामला सामने आया है। 

थाना संगत के सहायक थानेदार अमितपाल सिंह ने जानकारी देते बताया कि विनोद कुमार पुत्र राम कुमार निवासी दुलपुर केरी श्री गंगानगर (राजस्थान) ने गांव गुरूसर सैणेवाला के पाल सिंह, कालू राम, संतोष व प्रवीन महंत के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई कि वह उक्त गांव में रहकर मंदिर आदि में धार्मिक प्रोग्राम कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। इस दौरान उसका संपर्क प्रवीन महंत के साथ हुआ, जिस पर उसने कहा कि वह उनके साथ काम करे। 28 मई को उक्त व्यक्तियों ने रात समय उसकी रोटी में कोई नशीली वस्तु डालकर उसे बेहोश कर उसका गुप्तांग काटकर उसे जान से मारने की धमकियां दी। पुलिस ने उक्त व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!