दोस्त के पिता के अंतिम संस्कार में UP गए लुधियाना के युवक की मौ/त, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

Edited By Kamini,Updated: 14 Aug, 2026 06:27 PM

ludhiana youth accident in up

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हुए एक भयानक सड़क हादसे में पायल के 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जिससे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

पायल (विनायक): उत्तर प्रदेश में लुधियाना के युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हुए एक भयानक सड़क हादसे में पायल के 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जिससे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं इस हादसे में उसके साथ मोटरसाइकिल पर सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

मृतक की पहचान सन्नी कुमार (26) पुत्र मानू बाबा निवासी पायल, जिला लुधियाना के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक की पहचान पिंटू (25) निवासी पायल के रूप में बताई जा रही है। पिंटू को इलाज के लिए मुजफ्फरनगर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पायल निवासी नन्नू के पिता की उत्तर प्रदेश में मृत्यु हो गई थी। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पायल से सन्नी कुमार और पिंटू अपने अन्य साथियों सहित उत्तर प्रदेश गए थे। बताया जा रहा है कि ये युवक अपने दोस्त के पिता के अंतिम संस्कार के बाद भोग तक वहीं रुकने वाले थे।

जानकारी के मुताबिक अंतिम संस्कार की रस्म पूरी करने के उपरांत सन्नी कुमार और पिंटू मोटरसाइकिल पर वापस जा रहे थे। इस दौरान मुजफ्फरनगर क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को कथित तौर पर जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि सन्नी कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिंटू गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक सन्नी कुमार का एक तीन वर्षीय पुत्र है। इसके अलावा उसके माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। 

युवक की अचानक मौत से उसका परिवार गहरे सदमे में है। खासकर मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है और परिवार के सदस्यों को सन्नी की मौत पर विश्वास नहीं हो रहा। हादसे की खबर पायल पहुंचते ही इलाके में शोक की लहर फैल गई। बड़ी संख्या में रिश्तेदार और परिचित मृतक के परिवार के साथ दुख साझा करने के लिए पहुंच रहे हैं। परिवार की ओर से सन्नी के शव को पायल लाने संबंधी कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!