Edited By Subhash Kapoor,Updated: 23 Feb, 2022 10:17 PM

सैक्रेड हार्ट कान्वैंट स्कूल, सराभा नगर, लुधियाना की छात्रा धनुष्ठा छाबड़ा ने एग्लासेम एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा आयोजित की गई अगलासेम टैलेंट सर्च एग्जाम (ए.टी.एस.ई.) 2021-2022 में पहला राष्ट्रीय रैंक हासिल किया है। इसके लिए उन्हें प्रमाण...
लुधियाना : सैक्रेड हार्ट कान्वैंट स्कूल, सराभा नगर, लुधियाना की छात्रा धनुष्ठा छाबड़ा ने एग्लासेम एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा आयोजित की गई एग्लासेम टैलेंट सर्च एग्जाम (ए.टी.एस.ई.) 2021-2022 में पहला राष्ट्रीय रैंक हासिल किया है। इसके लिए उन्हें प्रमाण पत्र, स्वर्ण पदक और 50,000 रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
एग्लासेम टैलेंट सर्च एग्जाम (ए.टी.एस.ई.) कक्षा 5 से 12 तक के छात्रों के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा खोज-सह-छात्रवृत्ति परीक्षा है, जिसमें छात्रों का उनके विज्ञान और गणित ज्ञान के आधार पर टैस्ट लिया जाता है। यह परीक्षा उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपने साथियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने और छात्रवृत्ति प्राप्त करने का अवसर देती है, जो उन्हें अपने शिक्षा लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में मदद करेगी। प्रत्येक कक्षा के शीर्ष 100 छात्रों को कुल 12.16 लाख रुपए की कुल 800 स्कॉलरशिप प्रदान की गई।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here