Edited By Subhash Kapoor,Updated: 14 May, 2024 06:44 PM

अवैध शराब तस्करी को लेकर लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है।
लुधियाना (अनिल) : अवैध शराब तस्करी को लेकर लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है।
बताया जा रहा है कि चुनावों के मद्देनजर क्राइम ब्रांच 2 की पुलिस टीम ने थाना जोधेवाल के इलाके में अवैध शराब से भरा एक ट्रक बरामद किया है, जिसमें पुलिस ने अलग-अलग ब्रांड की 700 पेटी अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है तथा पता लगाया जा रहा है कि उक्त शराब कहां से लाई गई और कहां इसकी सप्लाई की जानी थी, ताकि इस मामले में अन्य आरोपियों पर भी शिकंजा कसा जा सके।