लुधियाना: कैलाश नगर रोड पर नशे की खेप सहित युवक पकड़ा, मां-बहन ने सड़क पर किया हाई वोल्टेज ड्रामा

Edited By Kalash,Updated: 27 Aug, 2026 10:17 AM

ludhiana high voltage drama

महानगर के कैलाश नगर रोड पर उस समय भारी हंगामा हो गया, जब स्थानीय लोगों ने नशीले कैप्सूल और गांजे के साथ एक युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया।

लुधियाना (राज): महानगर के कैलाश नगर रोड पर उस समय भारी हंगामा हो गया, जब स्थानीय लोगों ने नशीले कैप्सूल और गांजे के साथ एक युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया। सूचना मिलते ही थाना जोधेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेने लगी, तभी आरोपी की मां और बहन मौके पर पहुंच गईं और बीच सड़क पर जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई का कड़ा विरोध करते हुए युवक को बेकसूर बताया, लेकिन मौके पर मौजूद युवकों द्वारा बनाई गई वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपी को अपने साथ थाने ले गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कैलाश नगर रोड इलाके में एक युवक काफी समय से संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा था और कथित तौर पर नशीले पदार्थों की सप्लाई करने की फिराक में था। स्थानीय लोगों ने जब शक के आधार पर उसे रोका और उसकी तलाशी ली, तो उसके कब्जे से नशीले कैप्सूल और गांजे की खेप बरामद हुई। गुस्साए लोगों ने तुरंत उसे मौके पर ही घेर लिया और मामले की सूचना थाना जोधेवाल की पुलिस को दी।

सूचना पाकर थाना जोधेवाल से पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर गाड़ी में बैठाने लगी। इसी दौरान युवक की मां और बहन भी घटनास्थल पर पहुंच गईं। परिजनों ने पुलिस की गाड़ी के आगे आकर हंगामा करना शुरू कर दिया और दावा किया कि युवक के पास से कोई नशीला सामान बरामद नहीं हुआ है और उसे झूठा फंसाया जा रहा है।हंगामे के दौरान मौके पर मौजूद स्थानीय युवकों ने पुलिस को दिखाया कि उन्होंने युवक से हुई नशीले पदार्थों की बरामदगी की पूरी वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर रखी है।

काफी देर तक चले ड्रामे और हंगामे के बाद पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को संभाला और युवक को हिरासत में लेकर थाना जोधेवाल ले आई। थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक से बरामद हुए नशीले कैप्सूलों और गांजे की मात्रा की जांच की जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों के बयानों और मोबाइल वीडियो फुटेज की पड़ताल के बाद आरोपी अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!