फैक्ट्री से लौट रहे युवकों से लूटपाट की कोशिश, किया विरोध तो...

Edited By Kalash,Updated: 01 Aug, 2024 01:38 PM

ludhiana factory worker robbery

शहर में चोरों और लुटेरों का आंतक लगातार बढ़ता जा रहा है।

लुधियाना : शहर में चोरों और लुटेरों का आंतक लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच खबर सामने आई है कि गत रात फैक्ट्री से लौट रहे मजदूरों से लूटपाट की कोशिश की गई। लिफ्ट मांगने के बहाने बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक फैक्ट्री से घर लौट रहे थे। इस दौरान बदमाशों ने मोटरसाइकिल छीनने की कोशिश की और जब युवकों ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने गोली चला दी। यह गोली अमन नामक युवक की पीठ पर लगी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए घायल अमन के दोस्त अर्जुन ने बताया कि काम खत्म कर वह राहुल व अमन के साथ बाइक पर घर लौट रहा था। इस दौरान रात को 2 युवकों ने उससे लिफ्ट मांगी तो उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद उनके साथी भी आ गए और हमला कर लूटपाट की कोशिश की। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने गोली चला दी जो अमन को लगी। अमन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। डिवीजन नंबर 6 की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।    

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

        

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!