Ludhiana : सिविल अस्पताल कर्मियों का धरना व भूख हड़ताल मुल्तवी, जानें वजह

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 05 Apr, 2023 11:44 PM

ludhiana dharna and hunger strike of civil hospital workers postponed

सिविल अस्पताल मे धरना दे रहे कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों ने स्वास्थ्य मंत्री के साथ बातचीत के लिए मिले आमंत्रण के बाद अपना धरना व भूख हड़ताल लंबित कर दी है।

लुधियाना (सहगल) : सिविल अस्पताल मे धरना दे रहे कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों ने स्वास्थ्य मंत्री के साथ बातचीत के लिए मिले आमंत्रण के बाद अपना धरना व भूख हड़ताल लंबित कर दी है। यह मुलाकात वीरवार को चंडीगढ़ में होगी। आज सिविल अस्पताल में इलाका विधायक पप्पी पराशर हड़ताली कर्मचारियों के साथ बातचीत के लिए मौके पर पहुंचे। इस अवसर पर सिविल सर्जन डा. हतिंदर कौर भी उनके साथ थी। उन्होंने भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को जूस पिलाकर उठाया। समिति के सदस्यों ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि स्वास्थ्य मंत्री के साथ बैठक का अच्छा नतीजा निकलेगा।  इसके चलते कर्मचारी शुक्रवार को हड़ताल पर नहीं बैठेंगे, बल्कि वे छुट्टी पर रहेंगे और चंडीगढ़ में होने वाली बैठक के नतीजों के मुताबिक अगली रणनीति बनाएंगे।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!