Ludhiana : कंबल में लिपटा मिला व्यक्ति का शव,  इलाके में फैली सनसनी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 14 Jul, 2024 06:01 PM

ludhiana body of a person found wrapped in a blanket

टिब्बा रोड़ स्थित कूड़े के डंप में कंबल में लिपटा पड़ा एक व्यक्ति का शव मिला है। शव देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थाना टिब्बा की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

लुधियाना (राज): टिब्बा रोड़ स्थित कूड़े के डंप में कंबल में लिपटा पड़ा एक व्यक्ति का शव मिला है। शव देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थाना टिब्बा की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। लोगों का आरोप है कि उन्हेाने एक्टिवा सवार युवकों को शव लाते हुए देखा था, जोकि कूढ़े में शव फैंककर गए थे। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल रखवा दिया है ताकि उसकी पहचान हो सके।

जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह लोगों ने कूढ़े के ढ़ेर में शव पड़ा देखा। उसके बदन पर शर्ट नहीं थी। इलाके में रहनेव वाले लोगों ने बताया कि सुबह एक सफेद रंग की एक्टिवा पर दो युवक कंबल में कुछ लपेट कर लाए थे। उनहे पता तब चला जब कंबल से व्यक्क्ति की गर्दन बाहर निकली। युवक उस शव को कूड़े में फैंक कर फरार हो गए। उधर, पुलिस का कहना है कि अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। आसपास इलाके के सीसीटीवी कैमरे चैक किए जा रहे है। ताकि कुछ पता चल सके। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!