Ludhiana : कोठी में लटका मिला शव, सुसाइड नोट में लुधियाना और हरियाणा के कई बुकियों के नाम

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Jun, 2026 07:03 PM

ludhiana body found hanging in bungalow

सलेम टाबरी के रहने वाले कारोबारी खुशबीर सिंह की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हुई है। उसका  शव मॉडल टाउन स्थित उनकी एक नई बन रही कोठी के अंदर फंदे से झूलता हुआ बरामद हुआ। सूचना मिलते ही थाना मॉडल टाउन की पुलिस भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और शव...

लुधियाना,  (राज): सलेम टाबरी के रहने वाले कारोबारी खुशबीर सिंह की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हुई है। उसका  शव मॉडल टाउन स्थित उनकी एक नई बन रही कोठी के अंदर फंदे से झूलता हुआ बरामद हुआ। सूचना मिलते ही थाना मॉडल टाउन की पुलिस भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू कर दी है।

सूत्रों से मिली पुख्ता जानकारी के मुताबिक, पुलिस को घटनास्थल की बारीकी से जांच करने के दौरान मृतक खुशबीर सिंह के पास से अंग्रेजी में लिखा हुआ एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस ने उनके मोबाइल फोन को भी अपने कब्जे में ले लिया है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आ रही है कि सुसाइड नोट में लुधियाना और हरियाणा के कुछ बड़े और रसूखदार लोगों के नामों का जिक्र है, जो उन्हें कथित तौर पर प्रताड़ित कर रहे थे। परिवार के करीबी सूत्रों का कहना है कि यह पूरा मामला आईपीएल (IPL) मैच से जुड़े किसी बड़े वित्तीय लेनदेन और सट्टेबाजी के जाल से जुड़ा हो सकता है, जिसकी वजह से खुशबीर गहरे मानसिक तनाव में थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!