Edited By Kalash,Updated: 13 Apr, 2026 12:53 PM

प्यार में मिले धोखे और आर्थिक शोषण की एक दर्दनाक दास्तां लुधियाना से सामने आई है
लुधियान (राज): प्यार में मिले धोखे और आर्थिक शोषण की एक दर्दनाक दास्तां लुधियाना से सामने आई है, जहां एक 28 वर्षीय युवक ने अपनी प्रेमिका की बेरुखी और धोखे से तंग आकर मौत को गले लगा लिया। मृतक की पहचान सोहन सिंह के रूप में हुई है। आरोप है कि उसकी प्रेमिका ने न केवल उसकी 5 साल की मेहनत की कमाई हड़प ली, बल्कि अब उसे छोड़कर किसी और से शादी करने की तैयारी में थी, जिससे आहत होकर सोहन ने खौफनाक कदम उठा लिया। घर में सोहन का शव लटका देख परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के भाई ने पुलिस को दिए बयानों में खुलासा किया कि सोहन सिंह के पिछले करीब 4-5 वर्षों से संदीप कौर नामक युवती के साथ प्रेम संबंध थे। सोहन अक्सर अपने परिवार से कहता था कि वह संदीप कौर के साथ ही अपनी पूरी जिंदगी बिताना चाहता है और उससे शादी करना चाहता है। संदीप कौर लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में नौकरी करती है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, सोहन ने उसे बताया था कि संदीप कौर अब उसे छोड़ना चाहती है और किसी दूसरे लड़के के साथ शादी रचाने की फिराक में है। सोहन इस बात से बेहद परेशान था कि संदीप ने उसकी 4-5 साल की सारी कमाई भी खर्च करवा दी और अब उसे मझधार में छोड़कर जा रही थी। इसी मानसिक तनाव और बेवफाई के बोझ को सोहन सहन नहीं कर पाया। बीती 12 अप्रैल 2026 को सोहन सिंह ने संदीप कौर की प्रताड़ना और धोखे से तंग आकर अपने घर में फंदा लगा लिया और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here