लुधियाना में स्कूल से बच्चा लापता, दादा-दादी ने लगाया धरना, हुआ हंगामा

Edited By Kalash,Updated: 12 Aug, 2026 02:08 PM

lkg student kidnap

थाना सलेम टाबरी के अधीन आते हुसैनपुरा स्थित एक निजी स्कूल में एलकेजी में पढ़ने वाले 5 वर्षीय बच्चे को स्कूल से किडनैप करने का मामला सामने आया है।

लुधियाना (अनिल): थाना सलेम टाबरी के अधीन आते हुसैनपुरा स्थित एक निजी स्कूल में एलकेजी में पढ़ने वाले 5 वर्षीय बच्चे को स्कूल से किडनैप करने का मामला सामने आया है। बच्चे के दादा मंगाराम और दादी कृष्णा, निवासी गांव तलवंडी कला, ने आरोप लगाया कि 11 अगस्त को बच्चे की मां अपने कुछ साथियों के साथ स्कूल पहुंची और उनके पोते अभिषेक को अपने साथ ले गई।

दादा-दादी ने बताया कि पोते के पिता घोला सिंह की करीब चार महीने पहले मौत हो चुकी है, जबकि बच्चे की मां करीब चार वर्ष पहले घर छोड़कर मायके चली गई थी जिसके बाद अभिषेक पिछले सवा चार वर्ष से उनके पास रह रहा था और वही उसका पालन-पोषण कर रहे थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन को बाकायदा एफिडेविट दिया गया था कि छुट्टी के समय बच्चे को उनके अलावा किसी अन्य व्यक्ति के साथ न भेजा जाए। इसके बावजूद बच्चा स्कूल से ले जाया गया। इसे स्कूल की लापरवाही बताते हुए परिजनों ने बुधवार को स्कूल के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया और बच्चे को वापस लाने की मांग की।

PunjabKesari

परिजनों के अनुसार, धरना शुरू होने के बाद स्कूल प्रबंधन ने गेट पर ताला लगा दिया और बच्चों को छुट्टी देकर वहां से चले गए। मामले को लेकर परिजनों ने प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है स्कूल के बाहर धरना लगाने की सूचना मिलने के बाद एलडीको एस्टेट पुलिस चौकी मौके पर पहुंची और पारिवारिक सदस्यों को आश्वासन दे दिया गया कि वह उचित कार्रवाई करेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!