पंजाब के गांव में लेप्टोस्पायरोसिस का प्रकोप, दर्जनों बच्चे संक्रमित

Edited By Kalash,Updated: 02 Mar, 2026 02:32 PM

leptospirosis outbreak in punjab village

लेप्टोस्पायरोसिस बैक्टीरिया का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है।

ममदोट (धवन): ब्लॉक ममदोट के सीमावर्ती गांव हजारा सिंह वाला में लेप्टोस्पायरोसिस बैक्टीरिया का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। गांव के सरकारी एलिमेंट्री स्कूल के 115 बच्चों के ब्लड टेस्ट के दौरान शनिवार को 19 बच्चों में इंफेक्शन की पुष्टि हुई, जबकि रविवार को 4 और बच्चे इस बीमारी से संक्रमित पाए गए। एहतियात के तौर पर इन चारों बच्चों को फिरोजपुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सेहत विभाग की शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह इंफेक्शन संभावित तौर पर गंदे पानी के संपर्क में आने से फैला है। विभाग की टीम ने रविवार को लगातार चौथे दिन गांव में स्पेशल हेल्थ कैंप लगाया, जिसमें 222 आम गांववालों और 24 प्रेग्नेंट महिलाओं की सेहत की जांच की गई। इसके अलावा 225 लोगों के ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।

सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. रेखा भट्टी ने बताया कि लेप्टोस्पायरोसिस एक बैक्टीरियल इंफेक्शन है, जो आमतौर पर पानी में चूहों के मल-मूत्र से फैलता है। यह बीमारी खराब पानी पीने या उसके संपर्क में आने से हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस बीमारी के मुख्य लक्षणों में तेज बुखार, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द, आंखों में जलन या खुजली, पेशाब करने में दिक्कत, स्किन पर रैशेज, उल्टी और डायरिया शामिल हैं। सेहत विभाग ने गांव वालों से पानी उबालकर पीने और साफ-सफाई का खास ध्यान रखने की अपील की है।

डॉ. रेखा ने यह भी कहा कि सेहत विभाग द्वारा गांव में घर-घर जाकर 480 मेडिकल किट बांटी गई हैं, जिनमें बेसिक मेडिकल सप्लाई दी गई है। इसके अलावा, गांव में 24 घंटे इमरजेंसी हेल्थ सर्विस यकीनी बनाई गई है। दूसरी ओर गांव के वाटर वर्क्स में गंदे पानी की शिकायत पर S.D.M. ने मौके का दौरा किया। जांच के दौरान जहां पानी का लीकेज मिला, वहां तुरंत रिपेयर का काम शुरू किया गया ताकि खराब पानी की सप्लाई रोकी जा सके। वाटर वर्क्स से अलग-अलग जगहों से लिए गए पानी के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। प्रशासन हालात पर कड़ी नजर रखे हुए है और लोगों से अपील की गई है कि कोई भी लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी हेल्थ सेंटर से संपर्क करें। फिलहाल, सेहत विभाग की टीम गांव में मुस्तैद है और लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!