लुधियाना में तेंदुए की दहशत, मौके पर पहुंचा जंगलात विभाग

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 21 Sep, 2024 05:05 PM

leopard terror in ludhiana forest department reached the spot

आज लुधियाना के गांव पायल के नजदीक जरखड़ी लसाडा एरिया के पास एक तेंदुआ दिखाई देने की अफवाह फैल गई, जिसके बाद जंगलात के वन्य जीव विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा जांच अधिकारी गुरविंदर सिंह ने कहा कि यह जानवर कैट फैमिली का है, जिसको बायोकैट नाम से जाना...

लुधियाना (अशोक): आज लुधियाना के गांव पायल के नजदीक जरखड़ी लसाडा एरिया के पास एक तेंदुआ दिखाई देने की अफवाह फैल गई, जिसके बाद जंगलात के वन्य जीव विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा जांच अधिकारी गुरविंदर सिंह ने कहा कि यह जानवर कैट फैमिली का है, जिसको बायोकैट नाम से जाना जाता है। लोगों द्वारा सूचना दी गई थी कि उन्होंने तेंदूए को देखा है, लेकिन तेंदुआ के पैरों के निशान नहीं मिले। गहन जांच में एक बिल्ली के पैरों के निशान पाए गए। लुधियाना जंगली जीव विभाग के रेंज अफसर नरिंदर सिंह ने बताया कि एक वीडियो लोगों की ओर से भेजी गई है, जिसमे तेंदुआ नहीं एक जंगली बिल्ली दिखाई दे रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!