कुलदीप सिंह वडाला मार्ग कैबनिट मंत्री रंधावा ने किया लोकार्पण

Edited By Mohit,Updated: 07 Nov, 2019 05:02 PM

kuldeep singh wadala marg cabinet minister randhawa

डेरा बाबा नानक से अप्रैल 2001 में करतारपुर साहिब के रास्ते के लिए अरदास अभियान की शुरूआत...........

डेरा बाबा नानक (वतन, कंवलजीत): डेरा बाबा नानक से अप्रैल 2001 में करतारपुर साहिब के रास्ते के लिए अरदास अभियान की शुरूआत करने वाले महरूम कुलदीप सिंह वडाला की याद में आज कैबनिट मंत्री सुखजिन्द्र सिंह रंधावा व महरूम कुलदीप सिंह वडाला के पुत्र व नकोदर से अकाली विधायक गुरप्रताप सिंह वडाला द्वारा संयुक्त तौर पर कुलदीप सिंह वडाला मार्ग लोकार्पण कर दिया गया।

यह वही मार्ग है जिस द्वारा जत्थेदार कुलदीप सिंह वडाला के नेतृत्व वाली करतारपुर रावी दर्शन अभिलाषी संस्था द्वारा करतारपुर साहिब के बिना पासपोर्ट व वीजा की मांग को लेकर अरदास अभियान शुरू किया गया था और सुखजिन्द्र सिंह रंधावा द्वारा 2002 में विधायक बन्ने पर इस कच्चे रास्ते की निशानदेही करवाकर पुराने धुस्सी बांध तक सड़क का निर्माण करवाया था और अब इस सड़क को करतारपुर मार्ग बनने कारण अस्थाई तौर पर बंद कर दिया गया था परंतु पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंदर सिंह द्वारा घोषणा की गई थी कि इस सड़क को करतारपुर साहिब रोड से जोड़ा जाएगा और इस सड़क का नाम जत्थेदार कुलदीप सिंह वडाला मार्ग रखा जाएगा। 

इस अवसर पर कैबनिट मंत्री सुखजिन्द्र सिंह रंधावा ने कहा कि जत्थेदार वडाला व उनकी संस्था द्वारा किए इस प्रयास को सिख संगत हमेशा याद रखेगी और उनकी अरदासों व योगदान की बदौलत ही आज करतारपुर साहिब का रास्ता खुलने जा रहा है। इस अवसर पर गुरप्रताप सिंह वडाला ने संगत को करतारपुर साहिब के रास्ते के लिए संगत को बधाई देते हुए संस्था द्वारा किए संघर्ष संबंधी जानकारी दी। इस अवसर पर महासचिव गुरिन्द्र सिंह बाजवा, जसबीर सिंह जफरवाल, निर्मल सिंह सागरपुर आदि के अतिरिक्त बड़ी संख्या में संगत उपस्थित थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!