जालंधर में एक बार फिर लिखे मिले खालिस्तानी नारे, पुलिस में मची भगदड़

Edited By Vatika,Updated: 30 Jun, 2022 11:59 AM

khalistani slogans were once again written in jalandhar

उक्त नारे देर रात लिखे गए थे

जालंधरः जालंधर के पी.पी.पी. कॉम्प्लेक्स की दीवारों पर "खालिस्तान जिंदाबाद" के नारे लिखे मिलने से हड़कंप मच गया है। उक्त नारे देर रात लिखे गए थे। सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी करके खालिस्तान रैफरेंडम की वोटिंग बारे भी जिक्र किया है। अपने लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बरकार रखने और क्राईम पर नकेल कसने की बात कहने वाली पंजाब पुलिस सवालों के घेरे में नजर आ रही है। 

PunjabKesari
पी.पी.पी. कॉम्प्लेक्स की जिस दीवार पर स्लोगन लिखे गए है, वो गेट नंबर एक है। पंजाब पुलिस के पी.ए.पी. कॉम्प्लेक्स के बाहर गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा खालिस्तानी नारे लिखवाना पुलिस की निगरानी पर सवाल खड़े कर रहा है। हालांकि पुलिस मुलाजिमों ने नारों को नीले रंग से पेंट कर दिया है। लॉ एंड ऑर्डर के डी.एस.पी. जगमोहन सिंह का कहना है कि उनकी तरफ से अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बता दें कि इससे पहले दिल्ली के सी.एम. अरविंद केजरिवाल के जालंधर दौरे पर धार्मिक स्थान नजदीक दीवार पर खालिस्तान के नारे लिखे मिले थे।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!