जालंधर: बच्ची को बहला-फुसला कर अपने साथ ले जा रही महिला काबू

Edited By Tania pathak,Updated: 03 Sep, 2021 12:47 PM

jalandhar the woman who was taking the girl with her by luring her

थाना डिवीजन नंबर चार के अधीन पड़ते सिविल अस्पताल में उस समय हंगामा हो गया जब एक 10 वर्षीय बच्ची को महिला बहला-फुसलाकर अपने साथ ले...

जालंधर (रमन): थाना डिवीजन नंबर चार के अधीन पड़ते सिविल अस्पताल में उस समय हंगामा हो गया जब एक 10 वर्षीय बच्ची को महिला बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का प्रयास कर रही थी। मगर बच्ची के शोर मचाने पर लोग इकट्ठा हो गए और महिला को पकड़ कर सिविल अस्पताल की पुलिस के हवाले किया। सिविल अस्पताल की पुलिस ने थाना चार की पुलिस के हवाले कर दिया। वहां महिला से पूछताछ की जा रही है।  लोगों ने जब महिला को पकड़ा तो कहने लगी कि उक्त बच्ची उसकी बेटी है। 

उक्त बच्ची ने महिला को अपनी मां मानने से इंकार कर दिया और बोली कि उसकी मां ऊपर है। फिर उसकी मां नीचे आई और लोगों ने उक्त महिला को पकड़ लिया। आरोप लगाया जा रहा है कि महिला बच्ची चोरी करके ले जा रही थी। वहीं बताया जा रहा है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!