Edited By Kamini,Updated: 14 Aug, 2022 06:52 PM

पंजाब सरकार के आदेशों पर जालंधर शहर में भी अब चंडीगढ़ की तरह ही सख्ती की जाएगी।
जालंधर (सोनू): पंजाब सरकार के आदेशों पर जालंधर शहर में भी अब चंडीगढ़ की तरह ही सख्ती की जाएगी। हर चौक में सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए जाएंगे। इसके चलते ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वाले का चालान सीधा उसके घर पर पहुंच जाएगा।
स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट के तहत पुलिस लाइन में लोकल बॉडी मंत्री द्वारा उद्घाटन किया गया। इस दौरान रमन अरोड़ा, बलकार सिंह व पुलिस कमिश्नर और कांग्रेस के आदमपुर से विधायक मौजूद रहे। इसके साथ ही जालंधर के डिप्टी कमिश्नर और नगर निगम कमिश्नर इस मौके पर उपिस्थत रहे। जानकारी के अनुसार 60 के करीब कैमरे लगाए जा चुके हैं और 1200 कैमरे दिसम्बर महीने के अंतिम तक लगाए जाएंगे। 78 से 80 करोड़ का एक प्रोजैक्ट चल रहा है।

इस प्रोजैक्ट के चलते हर अपराधी और ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वाले 24 घंटे नजर रहेगी। शहर में चंडीगढ़ की तरह जल्द ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के कैमरों से चालान किए जाएंगे।


अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here