Edited By Kalash,Updated: 03 May, 2026 02:44 PM

शहीद उधम सिंह नगर इलाके में कानून-व्यवस्था को चुनौती देती घटना सामने आई है।
जालंधर : शहीद उधम सिंह नगर इलाके में कानून-व्यवस्था को चुनौती देती घटना सामने आई है। इस दौरान लुटेरों ने दिनदहाड़े एक महिला पर तेजधार हथियार से हमला कर लूटपाट की। इस वारदात ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। लुटेरे महिला के गले से सोने की चैन छीनकर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार घायल महिला की पहचान आशा रानी के रूप में हुई है, जो शहीद उधम सिंह नगर में स्थित अपने “आशा क्लीनिक” नामक मेडिकल स्टोर में मौजूद थीं। चश्मदीदों के मुताबिक घटना से पहले एक संदिग्ध युवक मेडिकल स्टोर के आसपास काफी देर तक घूमता रहा। कुछ ही देर बाद वह युवक क्लीनिक में घुसा और महिला पर दातर से हमला कर दिया।
हमले में महिला के सिर पर गहरी चोट आई। आरोपी ने इसके बाद करीब 2 तोले की सोने की चेन छीन ली और बाहर खड़े अपने बाइक सवार साथी के साथ फरार हो गया। आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल महिला को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे सी.टी.टी.वीं कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और महिला के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here