जालंधर हाइट्स में BA की स्टूडेंट ने उठाया खौफनाक कदम, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Kalash,Updated: 23 Aug, 2026 05:38 PM

jalandhar heights ba student

जालंधर की 66 फीट रोड पर स्थित जालंधर हाइट्स-1 में एक लड़की द्वारा बिल्डिंग से छलांग लगाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है।

जालंधर (सोनू, महेश): जालंधर की 66 फीट रोड पर स्थित जालंधर हाइट्स-1 में एक लड़की द्वारा बिल्डिंग से छलांग लगाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि लड़की ने 10वीं मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी की है। मृतका की पहचान महकप्रीत (21) के तौर पर हुई है। सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में परिवार ने बताया कि उनकी बेटी अचानक बिल्डिंग से गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

जालंधर हाइट्स पुलिस चौकी इंचार्ज जसवीर चंद और मामले की जांच कर रहे A.S.I. विपन कुमार ने बताया कि मृतक लड़की के पिता अजीत पाल सिंह द्वारा कोई भी कानूनी कार्रवाई करने से मना करने के बाद पुलिस चौकी ने मामला बड़े अधिकारियों के ध्यान में लाया और उसके बाद महकप्रीत कौर के शव वारिसों को सौंप दिया गया है। अजीत पाल सिंह का अटारी बाजार में सिंह ब्रदर्स के नाम से जूतों का बिजनेस है।

पुलिस ने बताया कि उन्हें सुबह ही लड़की की मौत की जानकारी मिली थी। शुरुआती जांच में पता चला कि यह सुसाइड का मामला है। परिवार ने बताया कि लड़की डिप्रेशन की दवा ले रही थी। परिवार का कहना है कि महकप्रीत कौर B.A. के फाइनल ईयर में पढ़ रही थी। सुबह स्टूडेंट महकप्रीत कौर टहलने के लिए बिल्डिंग की बालकनी में गई और गिर गई। 

S.H.O. संजीव सूरी ने बताया कि परिवार के बयान के आधार पर I.P.C. की धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है। शुरुआती जांच से पता चलता है कि लड़की ने कूदकर सुसाइड किया है। परिवार का दावा है कि बेटी डिप्रेशन से जूझ रही थी और दवा ले रही थी। हालांकि, मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। मौके पर जांच की गई लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!