Boxing Competetion में जालंधर के युवाओं ने रोशन किया नाम, Gold Medal सहित कई मेडल किए अपने नाम

Edited By Sunita sarangal,Updated: 08 Oct, 2025 06:21 PM

jalandhar get gold medal silver medal in boxing competition

पटियाला में 69वें स्कूल राज्य खेल 2025-2026 (मुक्केबाजी) का मुकाबला मल्टीपर्पज सीनियर सेकेंडरी स्कूल पटियाला में बढ़िया तरीके से सम्पन्न हुआ

पंजाब डैस्क : पटियाला में 69वें स्कूल राज्य खेल 2025-2026 (मुक्केबाजी) का मुकाबला मल्टीपर्पज सीनियर सेकेंडरी स्कूल पटियाला में बढ़िया तरीके से सम्पन्न हुआ। 3 अक्तूबर से 6 अक्तूबर 2025 तक चलने वाली उक्त खेल प्रतियोगिता में अंडर-17 लड़के/लड़कियों ने पूरे पंजाब भर से भाग लिया। इन मुकाबलों में जालंधर विंग ने कई मैडल हासिल किए।

जानकारी के अनुसार स्टेट स्पोर्ट्स स्कूल जालंधर विंग ने इन मुकाबलों में 3 गोल्ड मेडल, 2 सिल्वर मेडल और 2 ब्रोंज मेडल जीते। विजेताओं में जसनूर सिंह थिंद 80+ किलोग्राम (गोल्ड मेडल), हार्दिक 66 किलोग्राम (गोल्ड मेडल), गोबिंद भाटिया 70 किलोग्राम (गोल्ड मेडल), हरमनप्रीत सिंह 57 किलोग्राम (सिल्वर मेडल), गुरशब्द सिंह 75 किलोग्राम (सिल्वर मेडल), नीरज खोसला 50 किलोग्राम (ब्रोंज मेडल), जश्नप्रीत सिंह 52 किलोग्राम (ब्रोंज मेडल) के नाम शामिल हैं।

इसके साथ ही स्पोर्ट्स स्कूल बॉक्सिंग सेंटर की लड़की अक्षरा भारद्वाज ने 80 किलोग्राम (गोल्ड मेडल) जीता और लड़कों में रिशित भगत ने 54 किलोग्राम (सिल्वर मेडल) और सक्षम टंडन ने 80 किलोग्राम (सिल्वर मेडल) जीता।

बता दें कि स्कूल स्टेट खेलों में गोल्ड जीतने वाले सभी विजेता खिलाड़ियों को अरूणाचल प्रदेश में होने वाली स्कूल नेशनल गेम्स के चुना गया है। ये नेशनल गेम्स 29 अक्तूबर से 3 नवंबर 2025 तक करवाई जाएंगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!