Edited By Vatika,Updated: 24 Apr, 2026 01:31 PM

सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत ...
पंजाब डेस्कः सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार,शुक्रवार को 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,54,600 रुपये रह गई है, जो गुरुवार को 1,55,250 रुपए थी। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी गिरकर 1,43,780 रुपये पर आ गया है, जो पहले 1,44,380 रुपए था। वहीं चांदी की कीमत में भी कमी आई है। आज चांदी 2,49,200 रुपये पर पहुंच गई है, जबकि पहले इसकी कीमत 2,51,800 रुपये थी। उधर, MCX पर 10 ग्राम सोना 446 रुपए (0.29%) गिरकर 1,51,315 रुपए पर आ गया। वहीं चांदी 713 रुपए (0.30%) लुढ़ककर 2,40,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर है। इंटरनेशनल मार्केट में भी दोनों कीमती धातुओं में गिरावट आई है।
प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के दाम
दिल्ली: सोना 1,53,550 प्रति 10 ग्राम, चांदी 2,59,900 रुपये प्रति किलो।
मुंबई: सोना 1,53,550 प्रति 10 ग्राम , चांदी 2,59,900 रुपये प्रति किलो।
चेन्नई: सोना 1,53,550 प्रति 10 ग्राम , चांदी 2,69,900 रुपये प्रति किलो।