Jalandhar: दामाद ने साथियों संग मिलकर ससुराल में किया जबरदस्त हंगामा, चलाई गोलियां

Edited By Kamini,Updated: 10 Nov, 2026 04:38 PM

jalandhar firing incident

शहर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक दामाद ने अपने ससुरालियों पर फायरिंग कर दी।

जालंधर: शहर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक दामाद ने अपने ससुरालियों पर फायरिंग कर दी। घटना मंगलवार तड़के 4 बजे थ्री स्टार पैराडाइज कॉलोनी में हुई। जहां दामान गिन्नी ने अपने साले को निशाना बनाकर गोली चलाई, लेकिन बीच-बचाव करने आए ससुर ईश्वर सिंह को गोली लग गई। गोली ससुर के हाथ को आर-पार कर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद  दामाद गिन्नी अपने साथियों सहित मौके से फरार हो गया। घायल ससुर को गंभीर हालत में तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

PunjabKesari
(तस्वीर में लाल पगड़ी में घायल ससुर और पीली पगड़ी में आरोपी दामाद)

जानकारी के मुताबिक, ससुरालियों का आरोप है कि दामाद गिन्नी तड़के सुबह अपने 3-4 अन्य साथियों के साथ उनके घर पर आया और उनसे जबरन कार की चाबी मांग रहा था, क्योंकि सभी एक ही गाड़ी में सवार होकर आए थे। जब उन्होंने चाबी देने से इनकार कर दिया तो आरोपी दामाद ने कहा कि उसके दोस्तों के सामने उसकी बेइज्जती की जा रही है। इसी बात को लेकर विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया और उसने फायरिंग शुरू कर दी।

पीड़ित परिवार ने कहां कि आरोपी पहले से ही उनकी बहन को परेशान कर रहा था और परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी नशे का आदी है और उसके पास अवैध हथियार भी रहते हैं। परिवार का यह भी आरोप है कि आरोपी की ओर से पहले भी उन्हें और उनकी बेटी को परेशान किया जाता रहा है। इस संबंध में पहले भी शिकायतें दी जा चुकी हैं। घायल ईश्वर सिंह का उपचार चल रहा है और परिवार के अनुसार उनकी हालत फिलहाल ठीक है।

इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है, आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर साले से मारपीट करता है। फिलहाल   घटना की सूचना मिलते ही थाना नंबर-8 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!