Jalandhar के रिहायशी इलाके में चली ताबड़तोड़ Firing,  दहशत का माहौल

Edited By Vatika,Updated: 05 Nov, 2026 01:06 PM

jalandhar firing news

गुरु नानक नगर में बुधवार देर रात अंधाधुंध फायरिंग हो गई। बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने

जालंधर(वरुण): गुरु नानक नगर में बुधवार देर रात अंधाधुंध फायरिंग हो गई। बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी पर चार फायर किए जबकि घर भी दो फायर किए। फायरिंग होने पर रिहायशी इलाके में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी जिसके बाद ए.सी.पी. नॉर्थ करनैल सिंह, सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज रविंदर कुमार और थाना एक की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरु नानक नगर में साहिल नाम का युवक कुछ महीनों से किराए पर रह रहा है। उनका आसपास के लोगों के साथ कोई ज्यादा बोलचाल नहीं है। लोगों ने कहा कि रात 10 बजे के करीब अचानक से गोलियां चलने की आवाजें आई। लोग दहशत में आ गए। लोग पहले तो घरों के बाहर नहीं आए लेकिन गोलियां चलने की आवाजें बंद हुई तो बाहर आकर देखा कि बाइक सवार 2 नकाबपोश युवक काफी तेजी से निकल रहे थे। कुछ लोगों ने पटाखों की आवाजें समझ कर कोई परवाह नहीं की लेकिन जैसे ही गोलियां चलने की खबर इलाके में फैली तो लोगों की भीड़ जमा हो गई।

दरअसल बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने साहिल नाम के युवक की गाड़ियां पर फायरिंग की और घर पर भी फायर किए। साहिल किराए के मकान में अपने माता-पिता और पत्नी के साथ रहता है। हालांकि इलाके के लोगों की माने तो उन्हें कोई जानकारी नहीं कि साहिल क्या काम करता है लेकिन इस परिवार का आसपास रहते लोगों से कोई लेनदेन भी नहीं।  फायरिंग की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे ए.सी.पी. नॉर्थ करनैल सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि सी.सी.टी.वी. में कुछ संदिग्ध लोग कैद हुए है, जिनकी जाँच की जा रही है। एसीपी ने कहा कि जल्द ही मामला ट्रेस किया जाएगा और सच्चाई सामने लाई जाएगी।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!