Jalandhar के इस इलाके में फैली सनसनी, थाने पहुंचा मामला

Edited By Vatika,Updated: 26 Sep, 2024 03:26 PM

jalandhar commit suicide

हीं सूचना मिलते ही थाना 4 की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।

जालंधर(सोनू): यहां के सैदा गेट के पास बुधवार देर रात  महिला ने ससुराल घर मे पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान सैदा गेट निवासी ममता के रूप में हुई है।

मृतका के परिजनों ने मौके पर पहुंच दामाद पर मारपीट कर हत्या करने के आरोप लगाए है।  मृतका की मां किरण ने बताया कि उनकी बेटी की शादी संदीप अहूजा से 7 साल पहले हुई थी। जिससे उनकी 6 साल की एक बेटी भी है। आरोप है कि उनका दामाद कोई काम नहीं करता है और वह नशा करने का आदी है। उनकी बेटी मॉडल टाउन में एक ज्वेलरी की दुकान पर नौकरी कर घर चलाती थी।

 लेकिन उनका दामाद उनकी बेटी से मारपीट कर सारे पैसे छीन लेता था। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके दामाद ने ही उनकी बेटी की हत्या की है। वहीं सूचना मिलते ही थाना 4 की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!