जग्गू भगवानपुरिया ने फेसबुक पर दी मौत की धमकी : मजीठिया

Edited By swetha,Updated: 25 Dec, 2019 09:20 AM

jaggu bhagwanpuria threatens death on facebook majithia

शिरोमणि अकाली दल ने जेल मंत्री सुखजिंद्र रंधावा की बर्खास्तगी की मांग की है।

चंडीगढ़ (अश्वनी): शिरोमणि अकाली दल ने जेल मंत्री सुखजिंद्र रंधावा की बर्खास्तगी की मांग की है। चंडीगढ़ में संवाददाता सम्मेलन में पूर्व मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा और बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि पंजाब में गैंगस्टर बेकाबू हैं और शिअद नेता को धमकी संबंधी शिकायत डी.जी.पी. को दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब जग्गू भगवानपुरिया ने फेसबुक पर 10 दिसम्बर को जेल से मजीठिया को सीधी मौत की धमकी दी है। 

जग्गू भगवानपुरिया ने मजीठिया की तस्वीर के साथ मौत की धमकी वाली पोस्ट डाली है। वीडियो वह कहता है कि हमसे दोस्ती और दुश्मनी दोनों अच्छी होंगी। दोस्त के लिए दिल में जगह है तो दुश्मन के लिए श्मशानघाट में।  नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र को तत्काल रंधावा को बर्खास्त करना चाहिए और मंत्री-गैंगस्टर गठजोड़ की हाईकोर्ट के वर्तमान न्यायाधीश या सी.बी.आई. से जांच करवाने का आदेश देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से कार्रवाई सिर्फ दिखावा है, क्योंकि एक तरफ जांच शुरू करवाई है तथा साथ ही रंधावा को क्लीनचिट दे दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!