गर्मी का पारा बढ़ने से लोगों की मुश्किलें भी बढ़ी, मंडरा रहा लू का खतरा

Edited By Tania pathak,Updated: 26 May, 2020 05:42 PM

increased heat mercury also increased people s problems

वा में नमी की मात्रा 17 प्रतिशत दर्ज की गई है, जिस में बढ़ते दिन के चलते विस्तार हो रहा है। बढ़ते तापमान से आज जनजीवन प्रभावित होना शुरू हो गया है...

श्री मुक्तसर साहब (पवन तनेजा, खुराना): पिछले कई दिनों से गर्मी के बढ़े प्रकोप के चलते लोगों की मुश्किलें बढ़नीं शुरू हो गई हैं। करीब दो -तीन दिनों से गर्मी का प्रभाव अधिक हो गया है, जिसके चलते तापमान में लगातार विस्तार दर्ज किया जा रहा है। वही गर्मी के चलते लोगों ने अपने बचाव के लिए ठंडे तरल पदार्थों का सेवन करना भी शुरू कर दिया है। गर्मी के चलते शहर का तापमान लगातार अधिक रहा है। आज शहर का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार के साथ दिन भर गर्म हवाएं चलतीं रही। 

हवा में नमी की मात्रा 17 प्रतिशत दर्ज की गई है, जिस में बढ़ते दिन के चलते विस्तार हो रहा है। बढ़ते तापमान से आज जनजीवन प्रभावित होना शुरू हो गया है, वही गर्मी से बचाव के चलते लोगों ने अपने स्तर पर प्रबंध करने शुरू कर दिए हैं। ए. सी. शुरू हो गए हैं, सड़कें पर निकलने वाले लोग छातो का सहारा लेने लगे है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!