पंजाब के सिविल अस्पताल में बड़ी घटना, प्राइवेट कमरे का मंजर देख उड़े सबके होश

Edited By Kamini,Updated: 27 Oct, 2025 07:05 PM

incident at punjab civil hospital

सहायक पुलिस अधीक्षक राजिंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

फतेहगढ़ साहिब (जगदेव): सिविल अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया जब एक मरीज ने खौफनाक कदम उठा लिया। मिली जानकारी के अनुसार, सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में उपचाराधीन एक मरीज ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान मंडी गोबिंदगढ़ निवासी परगट सिंह के रूप में हुई है, जिसने इलाज के लिए अस्पताल में प्राइवेट कमरा ले रखा था।

PunjabKesari

फतेहगढ़ साहिब थाने के सहायक पुलिस अधीक्षक राजिंदर सिंह ने बताया कि 25 अक्टूबर 2025 को परगट सिंह इलाज के लिए सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब आया था। बीती रात उसने अस्पताल के प्राइवेट कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस इस संबंध में कार्रवाई कर रही है। मौत के कारणों के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में सहायक पुलिस अधीक्षक राजिंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!