पंजाब में निहंग सिंह ने साथियों संग दिया वारदात को अंजाम

Edited By Urmila,Updated: 14 Jul, 2024 10:20 AM

in punjab nihang singh carried out the incident with his companions

लुधियाना में न्यू सतगुरु नगर इलाके से एक खबर सामने आई है जहां निहंग सिंह ने अपने साथियों संग मिल एक  व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से हमला किया है।

पंजाब डेस्क: लुधियाना में न्यू सतगुरु नगर इलाके से एक खबर सामने आई है जहां निहंग सिंह ने अपने साथियों संग मिल एक  व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से हमला किया है। सिर पर वार करने से वह  खून से लथपथ नीचे पर गिर गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी निहंग सिंह साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। खून से लथपथ व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस उक्त घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। 

PunjabKesari

वहीं पीड़ित व्यक्ति अर्जुन सिंह ने बताया कि  उसने निहंग से 500 रुपए उधार लिए थे जो वह वापिस मांग रहा था और तंग परेशान कर रहा था। गत दिन जब वह काम से घर लौट रहा था उक्त निहंग सिंह ने उस पर हमला कर दिया। अपने साथियों के साथ उसने उस पर तलवार से वार किए। उसके चिल्लाने पर लोग इकट्ठा होते देख आरोपी निहंग सिंह साथियों के साथ भाग गया। पीड़ित ने कहा कि इस उक्त घटना की सूचना चौकी कंगनवाल की पुलिस को दे दी गई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!