मोगा में भगवंत मान ने विरोधियों पर कसे तंज, किए ये दावे

Edited By Urmila,Updated: 02 Jan, 2022 03:05 PM

in moga how did bhagwant mann take a jibe at the opponents made these claims

आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान और संसद मैंबर भगवंत मान ने विरोधियों पर तंज कसते कहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी सिर्फ ऐलान ही कर रहे हैं और उनके पल्ले लोगों को देने के लिए कुछ नहीं है।

मोगा: आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान और संसद मैंबर भगवंत मान ने विरोधियों पर तंज कसते कहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी सिर्फ ऐलान ही कर रहे हैं और उनके पल्ले लोगों को देने के लिए कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की आपस में लड़ाई हो रही है और इस तरह सरकार कभी नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े नेताओं के पास हारने के बावजूद भी बेहद पैसा है, जबकि जीतने के बाद भी उनके पास इतना ज्यादा पैसा नहीं है। भगवंत मान ने कहा कि जिस पार्टी के साथ जनता होती है, उस पार्टी को कभी कोई हरा नहीं सकता।

यह भी पढ़ेंः फगवाड़ा रैली दौरान गरजे नवजोत सिद्धू, विरोधी नेताओं पर उठाए सवाल

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार गरीबों के हक मार रही है। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार का 36 हजार मुलाजिमों को पक्के करने का ऐलान भी झूठा निकला है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने लोगों को सब सहूलियतें दी हुई हैं और दिल्ली पर किसी तरह का कोई कर्ज नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर राज्यों का खजाना भरा जाएगा और लोगों को हर तरह की सुविधा दी जाएगी।

यह भी पढ़ें : पंजाब में 'ओमीक्रोन' का दूसरा मामला, इस जिले का व्यक्ति निकला पॉजिटिव

उन्होंने कहा कि राजनीतिक नेता वोटों के नजदीक आने पर सिर्फ ड्रामे करते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की तरह ही पंजाब के स्कूलों की भी दिशा बदली जाएगी जिससे हर गरीब का बच्चा पढ़-लिख कर अपना भविष्य संवार सके। भगवंत मान ने इस मौके भाजपा पर तंज कसते कहा कि किसानी आंदोलन दौरान कितनी ही जानें चलीं गई और फिर कानून वापस ले लिए गए। उन्होंने कहा कि कई जानें चलीं गई, वह कैसे वापस आएंगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!