अध्यापकों के लिए अहम खबर: CM मान ने 'Teachers Day' के मौके पर किया एक और ऐलान

Edited By Urmila,Updated: 05 Sep, 2022 03:48 PM

important news for teachers cm mann announcement on teachers day

सी.एम. मान भगवंत मान आज विरासत-ए-खालसा में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे।

श्री आनंदपुर साहिबः सी.एम. मान भगवंत मान आज विरासत-ए-खालसा में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। जहां उन्होंने अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का दान सबसे बड़ा है। उन्होंने अध्यापक दिवस पर पंजाब के अध्यापकों के लिए एक और बड़ा ऐलान किया। 

'अध्यापक दिवस' के मौके पर बधाई देते हुए सी.एम. मान ने  अध्यापकों को एक बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने 8736 अध्यापकों को रेगुलर करने का ऐलान किया है। इसमें से 1130 शिक्षा वालंटियर पक्के होंगे, 5442 शिक्षा प्रोवाइडर अध्यापक भी पक्के किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह किसी का हक नहीं मारना चाहते। उनकी कोशिश है कि वह टंकी पर चढ़े अध्यापकों नीचे उतारे। सी.एम. मान ने अहम ऐलान करते हुए कहा कि उन्होंने पंजाब के लोगों की दी जाने वाली गारंटियों में से यह गारंटी भी पूरी की है। 

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सुबह कैबिनेट मीटिंग में यह फैसला लिया गया है। इस मुद्दे पर काफी विचार-विमर्श किया गया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह अन्य विभागों से भी आवेदन करते हैं उनकी भी बारी आएगी इसलिए वह अपने धरने खत्म कर अपने घर जाए। उन्होंने कहा कि यह वह सरकार हो यह कुंडा खड़का कर भी नौकरी देती है। उन्होंने कहा कि बाकी अध्यापकों को भी जल्द पक्का किया जाएगा। 

इसके अलावा उन्होंने सुबह एक और ऐलान किया था कि सरकारी कालेज के अध्यापकों की कमी होने के कारण गैस्ट फैकल्टी अध्यापकों को हायर किया ज रहा है। जो अध्यापक 15 से 18 वर्ष से लगे हुए हैं उनके भत्ते में वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि सभी यूनिवर्सिटियों के बीच सभी अध्यापकों को यू.जी.सी. का 7वां पे-कमीशन 1 अक्ताबूर से लागू होगा। इस कार्यक्रम दौरान सी.एम. मान ने 74 अध्यापकों को सम्मानित किया। 

उन्होंने अध्यापकों संबोधित करते हुए कहा कि वह खुद एक अध्यापक के बेटे हैं। वह टीचरों की मुश्किलों से अवगत हैं। अध्यापकों से नान-टीचिंग काम नहीं लेना चाहिए। अध्यापकों को सी.एम. मान ने अहम बात करते हुए कहा कि गांव के स्कूलों में काम करने वाले अध्यापकों को गांव में काम करने की चाहत रखनी चाहिए। भर्ती होने के बाद शहरों की चाहत न रखें। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!