अगर आप भी बेच रहे हैं ट्रैक्टर तो हो जाएं सावधान!

Edited By Urmila,Updated: 17 May, 2022 12:34 PM

if you are also selling tractor then be careful

गुरदासपुर के गांव पाहड़ा में एक किसान की 2 एकड़ जमीन कुर्क करने का मामले सामने आया है जिसके चलते किसान जत्थेबंदियों ने किसान के खेतों में ही धरना लगा दिया गया। जानकारी अनुसार...

गुरदासपुरः गुरदासपुर के गांव पाहड़ा में एक किसान की 2 एकड़ जमीन कुर्क करने का मामले सामने आया है जिसके चलते किसान के हक में किसान जत्थेबंदियों ने किसान के खेतों में ही धरना लगा दिया। जानकारी अनुसार अदालत ने किसान रघुबीर सिंह की जमीन कुर्क करने के आदेश दिए जिसके चलते प्रशासनिक अधिकारी किसान की जमीन पर कार्रवाई करने आए तो किसान जत्थेबंदियों को इस बात की भनक लग गई जिसके चलते उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों की कार्रवाई खिलाफ खेतों में ही धरना लगा दिया। किसान जत्थेबंदियों ने प्रशासनिक अधिकारियों से काफी देर बातचीत की और अधिकारियों की तरफ से मामले को हल करने को लेकर आश्वासन दिया गया। आश्वासन मिलने के बाद किसान जत्थेबंदियों ने धरना खत्म कर दिया। 

PunjabKesari

आखिर क्या है मामला
जानकारी अनुसार किसान रघुबीर सिंह ने 2010 में एक व्यक्ति को ट्रैक्टर बेचा था जिसका उसने एफिडेविट भी तैयार करवाया था परंतु आर.सी. ट्रैक्टर मालिक रघुबीर सिंह के नाम पर ही थी। इसी दौरान जिस व्यक्ति को ट्रैक्टर बेचा था उस ट्रेक्टर के नीचे आने से एक पुलिस मुलाजिम की मौत हो गई थी जिस कारण यह मामला अदालत में पहुंचा। अदालत ने भी इस दौरान किसान को 56 लाख का जुर्माना लगा दिया। किसान रघुबीर सिंह द्वारा यह जुर्माना अदा नहीं किया और अदालत ने 2 एकड़ जमीन कुर्क करने के आदेश दे दिए। आपको बता दें कि अदालत ने यह आदेश आर.सी. को आधार बनाते हुए दिए जिसके चलते किसान के खिलाफ प्रशासनिक अधिकारी कार्रवाई करने के लिए मौके पर पहुंचे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!