पति की प्रेमिका की वजह से हुई ऐसी घटना, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया!

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 12 Sep, 2025 05:17 PM

husband s girlfriend beaten up in ferozepur

अपने पति के प्रेम संबंधों से परेशान एक महिला ने उसकी प्रेमिका को घर में जाकर धुन डाला। मामला गांव अलीके का है।

फिरोजपुर (मल्होत्रा): अपने पति के प्रेम संबंधों से परेशान एक महिला ने उसकी प्रेमिका को घर में जाकर धुन डाला। मामला गांव अलीके का है। 

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता सिमरन कौर ने बताया कि तीन दिन पहले रात के समय वह अपने बच्चों के साथ घर में मौजूद थी, तो बिंदर कौर, मुखत्यार सिंह, सोनू एवं तीन अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुस आए और पांचों ने मिलकर उससे मारपीट की। बिंदर कौर ने उसके कपड़े फाड़ डाले। आरोपी उसे घायल कर फरार हो गए। ए.एस.आई. कुलवंत सिंह के अनुसार प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बिंदर कौर का पति सुरजीत सिंह अकसर पीड़िता सिमरण कौर के घर आता-जाता है। बिंदर कौर को शक है कि उसके पति एवं सिमरण के बीच प्रेम संबंध हैं। इसी रंजिश के चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!