कैसा बीतेगा आपका आज का दिन, कौन सा उपाय आपके लिए होगा बेहतर, जानें

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 23 Feb, 2024 12:13 AM

how will your day go today know which solution will be better for you

मेष : मेष राशि वाले आज थोड़ा निराश रह सकते है। खर्चों पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। नया व्यापार खोल सकते है, जिससे आपको लाभ हो

मेष : मेष राशि वाले आज थोड़ा निराश रह सकते है। खर्चों पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। नया व्यापार खोल सकते है, जिससे आपको लाभ होगा। 

वृष : आज आपको कार्यक्षेत्र में तरक्की मिल सकती है। सोचे हुए सभी कार्य पूरे होंगे,जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। दोस्तों की मदद से कोई जरूरी काम पूरा होगा। 

मिथुन : मिथुन राशि वाले अपनी सेहत का ख्याल रखें। बाहर का ऑयली फूड खाने से बचें। सामाजिक कार्यों को करने में परेशानी आ  सकती है। 

कर्क : आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। व्यापार में अपने पार्टनर पर ज्यादा भरोसा न करें।अन्यथा छोटी सी बात बड़े विवाद का रूप धारण कर सकती है। 

सिंह :  सिंह राशि वालों का आज झुकाव आध्यात्मिकता की ओर रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। नौकरी में ट्रांसफर हो सकता है। 

कन्या : आज आपको करियर से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। भाई बहनों की ओर से मन परेशान रह सकता है। प्रेमी के साथ कहीं घूमने जा सकते है। 

तुला : तुला राशि वाले जिंदगी के प्रति अपने नजरिए को सकारात्मक पाएंगे। भाई-बहन के भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते है। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। 

वृश्चिक : आज आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है,जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। कोई नया काम करने की योजना बनाएंगे,तो वह फलदायी होगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।  

धनु : धनु राशि वाले अपनी प्रतिभा को निखारने में कामयाब होंगे। रुका हुआ धन वापिस मिलेगा, जिससे आपका मन बहुत खुश होगा।   घर में सुख-सौभाग्य बना रहेगा। 

मकर : जो लोग प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं, उन्हें आज कमीशन के माध्यम से आपको धन का लाभ होगा। आपको जरूरतमंदों की सहायता करने का मौका मिलेगा।

कुंभ : कुंभ राशि वालों का आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। बिजनेस में नए प्रयोग करने में सफल होंगे। ऑफिस में आपके सहकर्मियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।  

मीन : इस राशि के छात्र आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। दाम्पत्य संबंधों में नई ताजगी महसूस करेंगे। परिवार की किसी सदस्य की सेहत खराब होने के कारण आपका मन परेशान हो सकता है।  

अब अंत में जान लेते हैं आज का महाउपाय :  शुक्रवार की रात को एक गुलाबी रंग का कपड़ा लें और उस पर श्री यंत्र और अष्ट लक्ष्मी की तस्वीर स्थापित करें। इससे आपको व्यापार में आ रही अड़चने दूर होगी और व्यापार में तरक्की मिलेगी। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!