Edited By Urmila,Updated: 03 Oct, 2023 11:33 AM

घटना की सूचना मिलने पर श्री विवेक आश्रम के शमिंदर सिंह मंगा ने लड़की पूजा के शव को सिविल अस्पताल गिद्दड़बाहा पहुंचाया।
गिद्दड़बाहा: गिद्दड़बाहा-मलोट रोड पर रिलायंस पंप के पास सड़क किनारे वाहन का इंतजार करते एक प्रवासी मजदूर परिवार की लड़की को तेज रफ्तार अज्ञात बोलैरो गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे 4 बर्षीय लड़की पूजा की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार एच.के. पोल्ट्री फार्म पर काम करने वाला एक प्रवासी मजदूर देस राज अपनी पत्नी आरती, लड़के अंकुश (6 वर्ष) व अमित (3 वर्ष) और लड़की पूजा (4 वर्ष) मूल निवासी गांव सरफरा, जिला सुजानपुर (उत्तर प्रदेश) के साथ सड़क के किनारे वाहन का इंतजार कर रहा था।
इसी दौरान गिद्दड़बाहा से मलोट की जा रही एक तेज रफ्तार अज्ञात बलेरो गाड़ी ने सड़क किनारे खड़ी लड़की पूजा को टक्कर मार दी, जिससे पूजा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे के बाद बलेरो चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर श्री विवेक आश्रम के शमिंदर सिंह मंगा ने लड़की पूजा के शव को सिविल अस्पताल गिद्दड़बाहा पहुंचाया, जबकि थाना गिद्दड़बाहा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here