Thar और Auto रिक्शा में भीषण टक्कर, सवारियों से भरा ऑटो गिरा नहर में

Edited By Radhika Salwan,Updated: 02 Jul, 2024 03:37 PM

horrible collision between thar and auto rickshaw

पंजाब के रोपड़ से नहर में ऑटो रिक्शा गिरने की खबर सामने आई है।

पंजाब डेस्क: पंजाब के रोपड़ से नहर में ऑटो रिक्शा गिरने की खबर सामने आई है। रोपड़ के रूपनगर में थार चालक ने एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी जो चार लोगों को लेकर जा रहा था। 

जानकारी के अनुसार नहर के किनारे सड़क पर थार चालक और ऑटो रिक्शा चालक की भीषण टक्कर हो गई, इस टक्कर में ऑटो रिक्शा नहर में गिर गया। घटना की सूचना शीघ्र ही पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार की वजह से ये हादसा हुआ है। हादसे के बाद एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ऑटो रिक्शा को काबू में ले लिया है। डीसी डॉक्टर प्रीति यादव ने हादसे के बाद नहर का पानी का बहाव करने का आदेश दिया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!