टैंकर और मोटरसाइकिल में भीषण टक्कर, 2 की मौके पर मौ/त

Edited By Kalash,Updated: 27 Jul, 2024 06:04 PM

horrible collision between tanker and motorcycle

रूपनगर-चंडीगढ़ हाईवे पर सुखरामपुर टप्परियां मोड़ के पास टैंकर और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

रूपनगर (विजय शर्मा): रूपनगर-चंडीगढ़ हाईवे पर सुखरामपुर टप्परियां मोड़ के पास टैंकर और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस संबंध में थाना सिटी के एस.एच.ओ. पवन कुमार ने बताया कि आज सुबह करीब 7 बजे रूपनगर-चंडीगढ़ हाईवे पर सुखरामपुर टप्परियां मोड़ पर एक टैंकर और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई, जिसमें मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। 

मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक चंडीगढ़ से रूपनगर की ओर आ रहे थे, तभी उनके पीछे आ रहे एक टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक युवकों में से एक की पहचान आनंद घनौजिया पुत्र सुरेश कनौजिया निवासी अली विहार, सरिता विहार दक्षिणी दिल्ली के रूप में हुई है, जबकि दूसरे युवक की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो पाई थी। हादसे के तुरंत बाद सड़क सुरक्षा बल की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस ने शवों को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। उधर, टैंकर चालक टैंकर समेत मौके से फरार हो गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!